ब्यूरो,

डेटिंग ऐप के जरिए युवकों से ठगी मामले में चार गिरफ्तार
गाजियाबाद — डेटिंग ऐप के जरिए युवकों से ठगी के मामला सामने आया है। चार युवकों ने Tinder, Happn और Together पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लड़कों से दोस्ती की और उन्हें अपने क्लब में बुलाया। वहां लड़कियों से मुलाकात कराई जाती थी, फिर महंगी शराब, शैंपेन और हुक्का मंगाकर कई गुना ज्यादा बिल वसूला जाता था।
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा खेल करीब एक महीने से चल रहा था और पैसे आपस में बांट लिए जाते थे।
मामले में राहुल गुप्ता, मणिकांत शर्मा, मोहित और विशाल राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।