केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप !

ब्यूरो,

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप !

जीजी थॉमसन ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया था।

 

त्रिवेंद्रम / नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार वर्तमान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision—SIR) को संचालित करने के तरीके को लेकर तीखी आलोचना का सामना कर रहे हैं। इस बीच उन पर लगे नये आरोप से उनकी मुश्किलेः कुछ और बढ़ सकती हैं !

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने आरोप लगाया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए मनाने का प्रयास किया था।

पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने ‘ऑनमनोरमा’ को दिए बयान में कहा, “वे प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा कर रहे थे और खुलकर मुझसे पूछ रहे थे कि क्या मैं 2019 के आम चुनाव में पतनमतिट्टा से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने में रुचि रखता हूँ।”

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने ऑनमनोरमा को बताया कि कुमार ने उनसे दिल्ली जाने वाली एक उड़ान के दौरान पूछा था कि क्या वह केरल से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने में रुचि रखते हैं।

थॉमसन ने कहा, “उस समय मैं केरल के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत था। हम दोनों एक ही उड़ान में यात्रा कर रहे थे। वह प्रधानमंत्री मोदी की खूब प्रशंसा कर रहे थे और उन्होंने मुझसे खुले तौर पर पूछा कि क्या मैं 2019 के आम चुनाव में पठानमथिट्टा से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने में रुचि रखता हूं। उन्होंने मुझे मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन मैंने तत्काल इनकार कर दिया।”

उस समय थॉमसन मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने थॉमसन से एक से अधिक बार चुनाव लड़ने को कहा था।

रिपोर्ट में थॉमसन के हवाले से कहा गया है कि उनके प्रशासनिक करियर के शुरुआती दौर में भी कुछ लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा, “हालांकि उस समय भी मैंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, लेकिन ज्ञानेश को इस बारे में पता चला और उन्होंने मुझे राजनीति में आने के लिए मनाने का प्रयास किया।”

विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार तो टिकट भी बांटते है। बीजेपी को वोट के साथ उम्मीदवार भी तय कर रहे हैं !

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट मे ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि वे बीजेपी के उम्मीदवार भी तय कर रहे हैं !!

विपक्ष का आरोप है कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने केरल के मुख्य सचिव थामसन साहब को बीजेपी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था और यह भी वादा किया था कि, उन्हें केन्द्रीय मंत्री भी बनवा देंगे।

यह मामला केरल में राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहाँ एक वरिष्ठ Bureaucrat पर इस तरह का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *