ब्यूरो,

नशीला पदार्थ लगा नोट वापस कर दो युवक ले उड़े घर में रखे सोने के आभूषण-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये
हापुड़। यूपी के हापुड़ से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बाजार से घर लौट रही महिला को दो युवकों ने भूखा होने की बात कह अपनी बातों में उलझाया। महिला से 200 रुपये लेने के बाद नशीला पदार्थ लगा नोट उसे वापस कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी महिला के घर तक पहुंच गए और घर में रखे करीब नौ तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये ले उड़े।