हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की  हत्या

ब्यूरो,

हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की  हत्या

यूपी: हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की शामली में गोलियों से भूनकर हत्या, चार हमलावरों ने की वारदात।
Shamli: शामली के बंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी अंकित बालियान हरियाणा में सिंगर थे और कई चर्चित गाने गए थे। वह कुछ समय से गांव आए हुए थे। बुधवार शाम जिम से निकलते ही चार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्हें पांच गोलियां लगी हैं।।
शहर कोतवाली क्षेत्र में आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से बाहर निकले हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान (35) की बुधवार शाम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पिस्टलों से 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग से आसपास का इलाका दहल गया। लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। अंकित बालियान पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *