ब्यूरो,
ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला
लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टला
प्लेटफार्म नंबर-4 पर ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस पकड़ने पहुंची थी महिला
ट्रेन चलने के बाद चढ़ने के प्रयास में महिला का बिगड़ा संतुलन
महिला ट्रेन के साथ लटक गई, प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों में मचा हड़कंप
क्लीनिंग सुपरवाइजर सुशील कुमार कश्यप ने तत्परता दिखाकर महिला को खींचा
सुशील कुमार ने महिला को सुरक्षित प्लेटफार्म की तरफ खींच लिया
मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भी तुरंत महिला को बचाने के लिए दौड़े
गार्ड ने घटना के बाद ट्रेन को तत्काल रुकवाया
समय रहते महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया गया
पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाया और सुरक्षित ट्रेन में बैठाया
घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है
सुशील कुमार कश्यप की सूझबूझ से महिला की जान बची, बड़ा हादसा टला