ब्यूरो,
बीजेपी और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव, अमित शाह का एलान
बीजेपी और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव, अमित शाह ने एलान किया
पंजाब में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने 2027 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फ़ैसला किया है.
गृहमंत्री अमित शाह ने इस गठबंधन का इसका ऐलान किया है.
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मंगलवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे थे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर फ़ैसला किया है कि पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव दोनों दल साथ लड़ेंगे.