IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

आलोक वाजपेयी (ज्योतिषाचार्य),

🕉️ लम्बोदरं परमसुन्दरमेकदन्तं रक्ताम्बरं त्रिनयनं परमं पवित्रम् ।
उद्यद्दिवाकरकरोज्ज्वलकायकान्तं विघ्नेश्वरं सकलविघ्नहरं नमामि ।।
अर्थात-:बड़े पेट वाले,जो अत्यंत सुंदर हैं,एक दांत वाले, जो लाल रंग के वस्त्र पहनते हैं,जिनके तीन नेत्र हैं,जो सबसे अधिक पवित्र हैं, जिनका शरीर उगते हुए सूर्य (दिवाकर) की किरणों के समान अत्यंत उज्ज्वल और कांतिवान है,जो विघ्नहर्ता हैं, उन गणेश जी को मैं प्रणाम करता हूँ।

🙏🙏🌱🌹

🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌

🕉️ जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

🕉️ श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏

🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹

विक्रम संवत 2083
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य उत्तरायण, ऋतु-: वर्षा
सूर्य उदय : प्रातः 5/53
सूर्य अस्त : सायं 6/59
📺 श्रावण मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि

अंग्रेजी दिनांक-: 12/8/2026

दिन-: बुद्धवार

🌕 चंद्रमा-: कर्क राशि में
🥳राशि स्वामी-: चंद्र

🌱 आज का नक्षत्र – पुष्य प्रात: 8/00 तक उसके बाद आश्लेषा

💓 नक्षत्र स्वामी – : शनि/बुद्ध

✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल

प्रात: 8/00 से आश्लेषा नक्षत्र चरण 1 में
दोपहर 1/32 से आश्लेषा नक्षत्र चरण 2 में
सायं 7/03 से आश्लेषा नक्षत्र चरण 3 में
रात्रि 12/35 से आश्लेषा नक्षत्र चरण 4 में

आज का करण और योग आदि
***********
🪐 करण-: दोपहर 12/31 बजे तक चतुष्पद -: चतुष्पद करण अपने जातकों में आध्यात्मिक भावनाएं उत्पन्न करता है। चतुष्पद करण में जन्मे व्यक्ति शिक्षित लोगों का सम्मान करते हैं और पशुओं की सहायता करते हैं। वे आम तौर पर जानवरों के बहुत शौकीन होते हैं और पालतू जानवरों का दवा से इलाज करना जानते हैं। वे सफल पशु चिकित्सक बन सकते हैं।

उसके बाद-: किन्स्तुघ्न -: किन्स्तुघ्न करण के लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। वे परोपकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्हें जीवन में हर प्रकार की संतुष्टि प्राप्त होती है। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है और वे समृद्ध जीवन व्यतीत करते हैं।

🔥 योग-: दोपहर 3/26 तक व्याघात -: यह एक अशुभ योग है शुभ कार्य वर्जित

उसके बाद वरियान -: यह एक शुभ योग है इसमें नए व्यापार की शुरुआत, साझेदारी,गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, सगाई और मांगलिक कार्य करना अच्छा होता है।

 

🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
**********
गन्डमूल प्रात: 8 बजे से, श्रावण हरियाली अमावस्या ,रात्रि 9/54 से गुरु बाल्यत्व समाप्त

आज की शुभ दिशा -: दक्षिण,पूर्व , दक्षिण-पश्चिम
*****

♻️ दिशा शूल-: उत्तर दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर धनिया और तिल खाकर प्रस्थान करें

आज की ग्रह स्थिति -:
*******
🌷सूर्य -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) आश्लेषा नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🛑मंगल -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) मृगशिरा नक्षत्र चरण चरण 4 (नक्षत्र स्वामी मंगल) रात्रि 10/33 से आर्द्रा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🌱 बुद्ध -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुष्य नक्षत्र चरण 2 में नक्षत्र (स्वामी शनि) प्रात: 11/22 से चरण 3 में
🌕गुरु -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुष्य नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी शनि)
💃 शुक्र -: शुक्र कन्या राशि (राशि स्वामी बुद्ध) उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी सूर्य) प्रात: 6/27 से हस्र नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी चंद्र)
🌊 शनि वक्री-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) रेवती नक्षत्र चरण 2 में( नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि) धनिष्ठा नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी मंगल)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी केतु)

🤬राहु काल -: दोपहर 12/00 से 1/30 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
प्रात: 6/13 तक कर्क
8/33 तक सिंह
10/49 तक कन्या
दोपहर 1/06 तक तुला
3/25 तक वृश्चिक
सायं 5/30 तक धनु
7/13 तक मकर
8/40 तक मकर
10/04 तक कुम्भ
11/40 तक मीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *