“AI” की दुनिया में “हनी ट्रैप” !!

ब्यूरो,

“AI” की दुनिया में “हनी ट्रैप” !!

“Nvidia” दुनिया की सबसे क़ीमती कंपनियों से एक है. उसकी GPU चिप से AI की दुनिया चल रही है. यह चिप AI का ब्रेन है . ChatGPT जैसे Chatbot आपको तुरंत जवाब देते हैं उसके पीछे Nvidia के चिप ही होते हैं. इसके संस्थापक और CEO जेनसन हुआंग कथित रूप से चीन के हनी ट्रैप का शिकार हो गए हैं.

Nvidia के CEO हुआंग ने स्वीकार किया है कि वो अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे. उन्होंने पत्नी , बच्चों और कंपनी से माफ़ी माँगी है. सिंगापुर की कंपनी Mega Speed की CEO एलिस हुआंग से उनके ‘अंतरंग संबंध ‘ रहे हैं. एलिस पर चीन की जासूस होने का आरोप है. उनकी कंपनी पहले Nvidia की ग्राहक बनी. एलिस इस तरह से जेनसन के संपर्क में आई.

अमेरिकी जासूसी एजेंसियों ने साल भर पहले ही एलिस की कुंडली निकाल ली थी. वो कथित रूप चीन की सुरक्षा एजेंसी के लिए काम करती थीं. अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसियों को लगता है कि AI से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए चीन ने सिंगापुर में कंपनी बनाई. एलिस को इसका CEO बनाया गया था. वो जेनसन के साथ अलग-अलग जगहों पर मिलते जुलते देखीं गईं थीं.

अब Nvidia ने पूरे मामले पर जाँच बैठा दी है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एलिस किस तरह की जानकारी हासिल करने में कामयाब रही. इतना स्पष्ट है कि AI की दुनिया में भी जासूसी के हनी ट्रैप जैसे पुराने तरीके ही इस्तेमाल हो रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *