Bueauro,
69 हजार शिक्षक भर्ती : सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का हलफनामा.
New Delhi. उत्तर प्रदेश सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती इलाहाबाद में आज सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट किया है कि वर्ष 2020 में नियुक्त किए गए 67,867 शिक्षकों की नौकरी नहीं जाएगी।
सरकार ने कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार तैयार की गई नई मेरिट सूची में जो अभ्यर्थी पात्र पाए जाएंगे, उन्हें उपलब्ध रिक्त पदों पर समायोजित कर नियुक्ति दी जाएगी।
साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल 69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए लागू होगी और इसे भविष्य की किसी अन्य भर्ती में नजीर (पूर्व उदाहरण) के रूप में नहीं माना जाएगा।