जंतर-मंतर: CJP के धरने के बाद कांग्रेस सेवा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

जंतर-मंतर: CJP के धरने के बाद कांग्रेस सेवा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान

नई दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर CJP (सिटीज़न्स फॉर जस्टिस एंड पीस) का विरोध प्रदर्शन खत्म होने के तुरंत बाद कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए।
प्रदर्शन के दौरान स्थल पर भारी मात्रा में फैला कचरा और पोस्टर-बैनर हटाने के लिए सेवा दल के सदस्यों ने व्यापक सफाई अभियान चलाया। पूरे परिसर को साफ-सुथरा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने आम जनता को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने का एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *