जलालपुर और केराकत पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पांच शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Alok Verma, Jaunpur Bueauro

जलालपुर और केराकत पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पांच शातिर लुटेरे गिरफ्तार

जौनपुर। जलालपुर और केराकत कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए परौगंज क्षेत्र के पास घेराबंदी कर एक शातिर गिरोह के पांच लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे, कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *