Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
प्रशासन की बेरुखी से तंग आकर ग्रामीणों ने खुद बनाया नदी पर लोहे का पुल
जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत आने वाले सीरिया गांव में स्थानीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब संपर्क मार्ग दुरुस्त नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बसुही नदी पर पुल न होने से परेशान ग्रामीणों ने आपस में करीब ७.८० लाख रुपये का चंदा इकट्ठा किया। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही मेहनत करके नदी पर ३२ फीट लंबा लोहे का मजबूत पुल तैयार कर दिया। वेल्डिंग से लेकर पेंटिंग तक का सारा काम ग्रामीणों ने खुद ही मिलकर निपटाया है, जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।