Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
शिक्षकों व कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, स्वास्थ्य कार्ड वितरित
जौनपुर। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत जनपद के करीब २७ हजार शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत अब तक जिले में ८ हजार से अधिक स्वास्थ्य कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और जिलाधिकारी की उपस्थिति में चिन्हित शिक्षकों को प्रतीकात्मक कार्ड सौंपे गए। प्रशासन का कहना है कि इस योजना से शिक्षा विभाग के कार्मिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी।