Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
नियमों के उल्लंघन पर बेसमेंट में चल रहे १० निजी अस्पतालों को प्रशासन का नोटिस
जौनपुर। जिलाधिकारी (DM) के कड़े रुख और निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में संचालित हो रहे निजी चिकित्सालयों के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेंट में संचालित होते पाए गए १० प्राइवेट अस्पतालों को प्रशासन की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मानकों की अनदेखी कर बेसमेंट में क्लीनिक, आईसीयू या ओपीडी चलाने वाले इन अस्पतालों पर संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।