जोगियापुर मोहल्ले में प्रेम गाढ़ा भंडार के दुकान और स्टोर में लगी भयंकर आग मौके पर डीएम एसपी और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लग रहे

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

जोगियापुर मोहल्ले में प्रेम गाढ़ा भंडार के दुकान और स्टोर में लगी भयंकर आग मौके पर डीएम एसपी और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लग रहे

 

जौनपुर शहर के जोगियापुर मोहल्ले में प्रेम गाढ़ा भंडार के दुकान और स्टोर में लगी भयंकर आग मौके पर डीएम एसपी और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लग रहे।

जौनपुर। नगर के अतिव्यस्त कचहरी रोड स्थित जोगियापुर मोहल्ले में शनिवार को एक फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बच गई।

आग लगने के कारण शोरूम में रखा लाखों रुपये मूल्य का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *