पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल , पैर में लगी गोली

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल , पैर में लगी गोली

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के तरियारी गांव के पास शुक्रवार तड़के पुलिस और एक आरोपित के बीच मुठभेड़ हो गई। मल्लूपुर मथुरा नगर नहर के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पतौरा निवासी 23 वर्षीय शैलेष यादव के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
घायल शैलेष को पुलिस ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
यह दूसरी बार है जब शैलेष यादव को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। इससे पहले भी गाजीपुर में हुई एक मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी।
पुलिस ने मौके से आरोपित की मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। पुलिस शैलेष यादव का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *