IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

🕉️ जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर॥”
अर्थ: हे पवनपुत्र हनुमान! आपकी जय हो, आप ज्ञान और गुणों के सागर हैं। हे वानरों के स्वामी (कपीस), आपकी कीर्ति तीनों लोकों (स्वर्ग, पृथ्वी, पाताल) में प्रकाशमान है।
🙏🙏🌱🌹
🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌
🕉️ जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹
IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II
🕉️ श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏
🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹
विक्रम संवत 2083
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य उत्तरायण, ऋतु-: ग्रीष्म
सूर्य उदय : प्रातः 5/27
सूर्य अस्त : सायं 6/18
📺 ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि
अंग्रेजी दिनांक-: 20/6/2026
दिन-: शनिवार
🌕 चंद्रमा-: सिंह राशि में
🥳राशि स्वामी-: सूर्य
🌱 आज का नक्षत्र – मघा प्रात: 9/26 तक उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी
💓 नक्षत्र स्वामी – : केतु/शुक्र
✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल
प्रात:9/26 से पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र चरण 1 में
दोपहर 3/36 से पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र चरण 2 में
रात्रि 9/46 से पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र चरण 3 में
joinआज का करण और योग आदि
***********
🪐 करण-: दोपहर 3/49 तक तैतिल उसके बाद वणिज
🔥 योग-: दोपहर 12/49 तक वज्र-: यह एक अशुभ योग है इसमें अंत में अत्याधिक परिश्रम एवं कष्ट झेलने के बाद सफलता प्राप्त होगी
उसके बाद सिद्धि-: यह एक बहुत शुभ योग है, शुभ कार्यों के लिये अच्छा
🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
***********
गन्डमूल प्रात: 9/26 तक, अरण्य षष्ठी, विन्ध्यवासिनी पूजा,
आज की शुभ दिशा -: दक्षिण, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम
*****
♻️ दिशा शूल-: पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर अदरक और उड़द खाकर प्रस्थान करें
आज की ग्रह स्थिति -:
*******
🌷सूर्य -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) मृगशिरा
नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी मंगल)
🛑मंगल -: मेष राशि (राशि स्वामी मंगल) कृत्तिका नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी सूर्य) रात्रि 11/58 से चरण 2, वृष राशि में
🌱 बुद्ध -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) पुनर्वसु नक्षत्र चरण 3(स्वामी गुरु)
🌕गुरु -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुष्य नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी शनि)
💃 शुक्र -: शुक्र कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी शनि)
🌊 शनि-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) रेवती नक्षत्र चरण 1 में( नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि)शतभिषा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी केतु)
🤬राहु काल -: प्रात: 10/30 से दोपहर 12/00 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
प्रात: 5/09 तक वृष
7/23 तक मिथुन
9/43 तक कर्क
दोपहर 12/01 तक सिंह
2/18 तक कन्या
सायं 4/36 तक तुला
6/55 तक वृश्चिक
रात्रि 8/59 तक धनु
10/42 तक मकर
12/10 तक मकर

12 राशियों का आज का राशि फल इस प्रकार रहेगा
मेष राशि-: मेष राशि वालों के लिये आज प्रातः 9/26 के बाद चंद्रमा पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र स्वामी शुक्र में प्रवेश करेंगे शुक्र द्वितीय और सप्तम भाव के स्वामी होकर केंद्र में चौथे स्थान में भाग्येश गुरु के साथ बैठकर राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, अतः यदि अपने शिक्षा दीक्षा एवं अनुशासन के आधार पर अपने जीवन में सामंजस्य बनाते हुए चलेंगे तो राजयोग की ओर अग्रसर हो जाएंगे, यहां महत्वपूर्ण शिक्षा दीक्षा अनुशासन और सामंजस्य हैं, इसकी कमी के चलते आप अपने भाग्य में उपलब्ध संसाधनों का भली भांति लाभ उठाने में सक्षम न होकर तनाव ग्रस्त रह सकते हैं. लक्ष्मी नारायण और गणेश जी की पूजा से लाभ होगा
वृष राशि-: वृषभ राशि वाले अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें एवं मौसमी परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियों से बचें, अपनी नींद भी पूरी करें और यदि कहीं लंबी दूरी की यात्रा अपनी गाड़ी से करनी हो तो नींद ना पूरी होने के कारण दुर्घटना की संभावना है, धन का लाभ होगा, लंबी आय के साधन बनेंगे, यात्रा से भी लाभ हो सकता है, धार्मिक यात्रा से विशेष लाभ होगा परंतु लंबी दूरी की यात्रा अपनी गाड़ी से ना करें, आज यदि आप अपने घर की सफाई करेंगे आपके ग्रह बहुत अच्छा परिणाम देंगे
मिथुन राशि-: मिथुन राशि वालों कोई और सलाह दी जाती है कि वह त्वचा संबंधी और सर दर्द संबंधी परेशानियों से अपने आप को बचा के रखें, मद्यपान आदि से बचें, नहीं तो घर में क्लेश हो सकता है, यदि किसी मित्र या परिवार में किसी की आर्थिक मदद करने की आवश्यकता पड़े तो अपनी क्षमता के अनुसार यदि आप मदद करेंगे तो आपके भविष्य में आने वाले तरक्की की संभावनाओं में बढ़ोतरी होगी, अपने चरित्र पर उंगली ना उठने दे, आपकी मित्र मंडली में आपस में आपको लेकर संशय का दौरा चल सकता है, कामकाज में धैर्य बनाकर रखें अधिक उतावलापन आपके लिए नुकसानदेह है, सफलता स्वयं आपके पास चलकर आएगी यह विश्वास रखिए, गणपति जी का अभिषेक करें
कर्क राशि-: कर्क राशि वाले आज जमीन जायदाद से संबंधित विवाद को लेकर थोड़ा धीरज रखें अत्यधिक जल्दबाजी करने से आपके पक्ष में मामला होने में और अधिक देर हो सकती है, अपने पक्ष को जिम्मेवारी और न्याय संगत ढंग से रखें, अत्यधिक उत्तेजित न हो अपने दिमाग को काबू में रखें, विदेश यात्रा, दूर स्थान की यात्रा अथवा तीर्थ स्थान की यात्रा से लाभ होगा, अपने जीवन साथी की सभी इच्छाओं को और दायित्वों को पूरा करें बल्कि उसकी पहली प्राथमिकता दें, भैरव मंदिर में जाकर दर्शन और अर्चना करने से लाभ होगा
सिंह राशि-: सिंह राशि वाले आज अपने स्वभाव और मन पर नियंत्रण रखें, अपने दैनिक दिनचर्या एक लिस्ट बनाकर उसके अनुसार चले नहीं तो आपके लिए दिन की शुरुआत कहां से करें और कहां खत्म करें यह तय करना मुश्किल हो जाएगा, घर में छोटे-मोटे वाद विवाद को बहुत ज्यादा बड़ा ना बनाएं, जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें क्योंकि आपके मूड का प्रभाव आपके वैवाहिक संबंधों पर भी पड़ेगा, व्यर्थ की आलोचना से बचें, कुल मिलाकर आत्म निरीक्षण करना अत्यधिक प्रभावी उपाय रहेगा, यदि आप संयम से कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित प्राप्त होगी
कन्या राशि-: कन्या राशि वाले यदि आप अपने भविष्य या करियर में परिवर्तन चाहते हैं तो उसकी शुरुआत हो चुकी है परिणाम आने में थोड़ा समय लगेगा कृपया धैर्य पूर्वक इंतजार करें अत्यधिक जल्दबाजी करने से बना बनाया काम बिगड़ सकता है, यदि आपको आपके जन्म स्थान से दूर किसी जगह से नौकरी का अवसर मिले तो उसको लेकर अवश्य सोचें, लक्ष्मी गणेश की पूजा करने से लाभ होगा एवं संतो के आशीर्वचन आपके लिए लाभप्रद रहेंगे
तुला राशि -: तुला राशि वाले जातक आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, किसी को पैसे उधार ना दे किसी अजनबी की बात पर भरोसा ना करें ऑनलाइन फ्रॉड से बच कर रहें, कार्य स्थान पर उत्तेजित होकर किसी किसी भी सहयोगी कर्मचारी के साथ झगड़ा ना करें नहीं तो बात बढ़ सकती है, व्यर्थ की यात्रा और समय की बर्बादी ना करें, सिर्फ अपने काम से कम रखें बेकार की राजनीतिक परिचर्चा करने से आपके संबंध आपके मित्रों से खराब हो सकते हैं, वैसे आपके भाग्य में कोई कमी नहीं है, माता लक्ष्मी की उपासना करने से और लाभ होगा
वृश्चिक -: वृश्चिक राशि वाले जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके यहां कंपनी ऑफिस में नया स्टाफ आ सकता है, कार्य स्थान में कुछ संशय की स्थिति बन सकती है, यदि आप काफी समय से प्रमोशन या तरक्की ना मिल पाने के कारण परेशान हो रहे हैं तो अभी नौकरी छोड़ने का कोई फायदा नहीं है, समय का इंतजार करें, व्यापार में बनने वाले नए संपर्क अभी हो सकता है कि तुरंत लाभ न दें लेकिन भविष्य में अच्छा लाभ देंगे, संतान की पढ़ाई आदि को लेकर व्यर्थ परेशान ना हों, पति पत्नी एक साथ मिलकर यदि कोई कार्य अथवा व्यवसाय करते हैं तो वह अच्छा चलेगा, बिना किसी स्वार्थ के यदि आप समाज के लिए या छोटे बच्चों के लिए कुछ करेंगे तो इसका अत्यधिक लाभ मिलेगा
धनु राशि -: धनु राशि वाले लोग यदि यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसमें विघ्न सकता है वीजा आदि मामलों में देरी हो सकती है, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है,यदि आपने डॉक्टर के बताए हुए नियम अथवा दवाई लेने में गंभीरता नहीं दिखाई तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं, संतान पक्ष से लाभ होगा, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, जो लोग मार्केटिंग के फील्ड में हैं या घूम घूम कर काम करते हैं उनके लिए नए अवसर प्राप्त होंगे, श्री रामचरितमानस का नियमित रूप से पाठ करने से आपके जीवन में चल रही चुनौतियों का समाधान शीघ्र ही निकल आएगा
मकर राशि-: मकर राशि वालों वालों के लिए आने वाला समय उनके कार्य क्षेत्र संबंधी मामलों में तरक्की को लेकर अत्यधिक अच्छा है, आपके द्वारा पहले की गई मेहनत का परिणाम जल्दी ही आपको और आपके उच्च अधिकारियों को नजर आएगा, जो लोग शिक्षा दीक्षा, होटल लाइन,मनोविज्ञान एवं बच्चों से संबंधित किसी भी कार्य क्षेत्र में संलग्न है उनको अत्यधिक लाभ होगा, प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे, छोटी मोटी परेशानियों को नजर अंदाज करें, आज जो कोई व्यक्ति भी आपसे किसी मदद की अपेक्षा लेकर आए उसे निराश ना करें, पैसे की वजह से आपका कोई कार्य नहीं रुकेगा, सूर्यास्त के समय शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीया जलाएं
कुंभ राशि-: कुंभ राशि वाले अत्यधिक संशय में न पड़कर जो भी कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे तो परिणाम उनके पक्ष में आएंगे, जरूरी नहीं है कि जो दूसरों के साथ हुआ है वही आपके साथ हो क्योंकि हर व्यक्ति का भाग्य अलग-अलग होता है, अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए निष्ठा पूर्वक प्रयास करें परिणाम आपके पक्ष में ही आएगा, कानून कचहरी से संबंधित फंसे किसी विवाद में आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ होगा, श्रद्धा पूर्वक यदि आज आप भगवान से उनके सामने जो भी प्रार्थना करेंगे वह स्वीकार होगी
मीन राशि-: मीन राशि वाले आज अपने जीवन को संगीतमय बनाने का प्रयास करें, अर्थात बिना वजह की चिताओं को पहले हुए बगैर आप आनंद प्राप्ति का प्रयास करें आपको अवश्य सफलता मिलेगी, आपकी विकट परिस्थिति अचानक आपके पक्ष में परिवर्तित हो जाएगी, आज आप अपनी समस्या अपने मित्र मंडली अथवा प्रिय जनों के सम्मुख रखें आपको कहीं ना कहीं से आपकी समस्या का समाधान सुझाव जान पहचान अथवा धन के रूप में मिल जाएगा, हनुमान जी के सामने बैठकर सुंदरकांड पढ़ने से अत्यंत लाभान्वित होंगे