आज का राशि फल

आज का राशि फल

Alok Vajpeyee (Jyotishachary), 

परिचय -: आज 14 जून को दोपहर बाद अमावस्या लगेगी सूर्य और चंद्र कर्क राशि में संचार कर रहे हैं , सूर्य एक गर्म ग्रह है जबकि चंद्रमा अत्यंत शीतल दोनों के एक साथ होने से सभी राशि के लोग कहीं ना कहीं किसी न किसी कारण हतोत्साहित अनुभव करेंगे और मन की शांति मैं बाधा उत्पन्न होगी

सार -: धृति योग होने के कारण इस योग के प्रभाव के कारण सभी राशि वालों को ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, अपने मन को संयमित रखने रखने का प्रयास करें योग ध्यान आदि से लाभ मिलेगा

नया व्यवसाय, नई नौकरी या किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए इसे उत्तम नहीहै।

अमावस्या में दान-पुण्य का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है।

14 जून 2026 शनिवार, (अधिक)ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष ,चतुर्दशी तिथि दोपहर 2/20 तक,उसके बाद अमावस्या पितृ कार्य अमावस, चंद्रमा वृष राशि में(राशि स्वामी शुक्र)रोहिणी नक्षत्र (स्वामी चंद्र) रात्रि 10/14 तक योग धृति,

12 राशियों का राशि फल इस प्रकार रहेगा

मेष राशि-: मेष राशि वाले आज प्रकृति से जो कुछ अपने शब्दों के माध्यम से मांगेंगे चाहे चाहे वह अच्छा हो या बुरा उनको मिलेगा, आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपने पितरों का तर्पण अवश्य करें, यदि आप एक महिला है आपके घर में जो भी सबसे बड़ा पुरुष है उसे अपने पितरों का तर्पण करने के लिए कहे, ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य संपूर्ण होंगे और जिस भी निर्णय को लेकर आप असमंजस की स्थिति में है वह कार्यान्वित हो जाएगा, आज आपकी वाणी और आपके शब्द ही आपका आने वाला समय निश्चित करेंगे, हो सके तो वैदिक मंत्रों का उच्चारण करिए

 

वृष राशि-: वृषभ राशि वालों को आज अपने मन और आत्मा की आवाज पर चलना चाहिए, इसका अभिप्राय है कि यदि मन से कोई भी स्थिति या निर्णय आपको ठीक ना लगे अथवा मानवीयता पूर्ण न लगे उसको ना लें,
आज जितना आप स्वाध्याय सत्संग वेद पुराण पढ़ते में समय व्यतीत करेंगे उतना ही आप लाभान्वित होंगे हर समय सांसारिक प्रलोभन में बंधना ठीक नहीं होता, कुछ समय आपकी आत्मिक उन्नति,मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति की आपके सांसारिक उद्देश्यों की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त करती है, नमक चमक का पाठ करें

मिथुन राशि-: मिथुन राशि वालों के लिए अमावस्या का प्रभाव उनके बारहवें घर पर पड़ रहा है,बारहवां भाव मोक्ष का है, आप अपने मन और बुद्धि में रिक्तता का अनुभव करेंगे, भावनात्मक ठेस की वजह से परेशान हो सकते हैं, और विरक्ति का अनुभव कर सकते हैं, हो सके तो ऋषिकेश या हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करके आई इससे आपके मन और आत्मा को एक नई दिशा मिलेगी और आप पुनः संजीवनी का अनुभव करने लगेंगे, गंगा स्तुति पढ़ने से भी लाभ मिलेगा

कर्क राशि-: कर्क राशि वालों के लिए अमावस्या का प्रभाव उनके लाभ स्थान पर पड़ेगा आने वाला समय आपको नई ऊर्जा और तरक्की देगा लेकिन आपको अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आप लालच या संशय का शिकार होकर स्वयं अपना नुकसान कर सकते हैं, बड़े भाई या बहन से यदि कोई विवाद चल रहा है तो उनसे माहौल बनाकर खुल कर बात करें, ,भगवान कृष्ण के मधुराष्टकम् स्तुति पढ़ने से लाभहोगा

सिंह राशि-: सिंह राशि वालों के लिए यह सूर्य और चंद्र की स्थिति उनके दसवें घर पर होगी, इससे उनको अपने कार्य स्थान में मानसिक दबाव का अनुभव होगा, नेगेटिव सोच जैसे कोई आपका सम्मान नहीं करता कोई आपकी मेहनत की कदर नहीं करता आदि विचार आपके मन में आएंगे, यह समय थोड़ी देर का है और इसको लेकर आप कोई जल्दबाजी में निर्णय ना लें, सिर्फ मेहनत से अपना कार्य करें और किसी को अपनी कार्य कुशलता से प्रभावित करने का मन में विचार ना लाएं, श्रीमद् भागवत गीता पढ़ने से आपको लाभ होगा

कन्या राशि-: कन्या राशि वालों के लिए समस्या अमावस्या का प्रभाव आपके धर्म स्थान पर पड़ेगा अधिक से अधिक पुण्य के कार्य करेंगे उतना ही आपके लिए लाभकारी होगा किसी धर्म स्थान में जाकर निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा अथवा अर्चना करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी जिसका लाभ आपको आने वाले कई वर्षों तक मिलेगा, बुजुर्गों से पिता से और पितरों के व्यक्तियों से व्यर्थ वाद विवाद ना करें अथवा उनके मन को ठेस ना पहुंचाएं

 

तुला राशि -: तुला राशि वालों के आठवें घर में सूर्य और चंद्र का प्रभाव रहेगा इस प्रभाव के कारण उनके जीवन में आकर्षित परिवर्तन आएंगे, अच्छे या बुरे यह उनके भूतकाल के कर्मों अथवा पूर्व संचित पाप और पुण्य के आधार पर निर्भर करेगा, स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है, अभी विदेश जाने की इच्छा पर अंकुश लगाए और समय के अनुसार अपने मन की इच्छाओं पर अंकुश लगाइए, यद्यपि राहु के पाकिस्तान में बैठे होने के कारण आपके भाग्य में प्रगति के अवसर बने रहेंगे ,भैरव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने से लाभ होगा

वृश्चिक -: वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य और चंद्र का यह प्रभाव उनके सप्तम भाव पर पड़ेगा यह आपकी दिनचर्या को प्रभावित करेगा, हो सकता है कि आपकी पहले से बनाई हुई योजनाओं का क्रियान्वन न हो सके, अतः आप नई परिस्थिति के अनुसार अपने आप को ढालने का प्रयास करें और व्यर्थ ही परेशान ना हों, विवाह का संबंध अटक सकता है, पार्टनरशिप में समस्या आ सकती है, अभी आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है, अधिक अपेक्षा रखने से भावनात्मक ठेस पहुंचाने की संभावना है, यदि आप एक मूंगा पहनेंगे तो आपको लाभ होगा

धनु राशि -: धनु राशि धनु राशि वालों के सूर्य चंद्र का यह प्रभाव उनके छठे घर में होने जा रहा है जो रोगों , कर्ज और शत्रुओं का घर है अतः आपका व्यर्थ में लोगों से मनमुटाव के बाद विवाद हो सकता है, किसी को भी कोई कर्ज न दें नहीं तो संबंधों में दरार आ सकती है, ना ही किसी से कर्ज की अभी फिलहाल उम्मीद रखें, अपने और अपने प्रिय जनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं, विदेश जाने की जल्दी में किसी धोखेबाज को पैसे ना दे नुकसान हो सकता है, अस्पताल में भर्ती गरीब लोगों की मदद करने से लाभ होगा

मकर राशि-: मकर राशि वालों के लिए यह प्रभाव उनके पंचम भाव पर पड़ेगा इसके कारण उनको अपने प्रिय जनों के साथ संबंधों में कुछ मानसिक परेशानी आ सकती है, अपने पाचन तंत्र का ध्यान रखें और कोई भी उलटी सीधी, बासी भोजन ना खाएं, हो सकता है की बच्चों की बातचीत आपको शोर लगे और आप कोई सख्त रवैया अपनायें, इसकी वजह से मानसिक शांति बढ़ सकती है, कुल मिलाकर आपको अपनी मानसिक शांति और स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देनी है, अतः इस समय कोई बड़ा काम ना करें

कुंभ राशि-: कुंभ राशि वालों चौथे घर में सूर्य और चंद्र का प्रभाव है और लग्न में राहु है अतः आपके घर में वातावरण उद्विग्न रहेगा, माता और पत्नी की नोंक झोंक के कारण आपका मन अशांत रह सकता है, अथवा माता या पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर के भी आप परेशान रह सकते हैं, कई सारी प्राथमिकताओं को न रखकर सुख और शांति की पहली प्राथमिकता रखें गैर जरूरी कार्यों को टालने का प्रयास करें, आपके घर के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खराब हो सकते हैं, ध्यान और योग के माध्यम से आपको शांति मिलेगी

मीन राशि-: मीन राशि फलों के तीसरे भाव में सूर्य चंद्र का प्रभाव रहेगा और उसके ऊपर शनि की दृष्टि भी रहेगी अतः आप भाई बहनों की स्थिति या उनके साथ अपने संबंधों को लेकर परेशान हो सकते हैं यदि आपके प्रयासों सही परिणाम नहीं निकला तो भी आप परेशान ना होकर उन्हें प्रयास करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहे, मार्केटिंग के लोगों को ऐसा हो सकता है की वादा करके लोग उन्हें अपॉइंटमेंट ना दे, आप अतिरिक्त समय का प्रावधान रखकर ही बाहर जाएं, समाज के जनकल्याण के लिए किसी भी संस्था के साथ सहयोग करने से लाभ होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *