उत्तर प्रदेश सदन ‘त्रिवेणी’ में तैनात कर्मचारियों और वाहन चालकों का मुख्य व्यवस्थाधिकारी  पर गंभीर आरोप 

ब्यूरो,

उत्तर प्रदेश सदन ‘त्रिवेणी’ में तैनात कर्मचारियों और वाहन चालकों का मुख्य व्यवस्थाधिकारी  पर गंभीर आरोप 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सदन ‘त्रिवेणी’ में तैनात कर्मचारियों और वाहन चालकों ने मुख्य व्यवस्थाधिकारी राजीव तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कर्मचारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर मानसिक प्रताड़ना, उत्पीड़न और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

शिकायत में कहा गया है कि पिछले कई वर्षों से कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है और कई बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सदन के कमरों को बिना एंट्री निजी लोगों को देकर पैसे वसूले जा रहे हैं, जबकि जैम पोर्टल के जरिए फर्जी बिलों से भुगतान कराने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उनके पास इन आरोपों से जुड़े पुख्ता सबूत मौजूद हैं।

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें कथित प्रताड़ना से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *