सलमान खान की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ जून 2026 में रिलीज होने की तैयारी

आलोक वर्मा, जौनपुर, ब्यूरो,

सलमान खान की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ जून 2026 में रिलीज होने की तैयारी

सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी। पहले ये फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से जानी जाती थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में लद्दाख में शुरू हुई थी और दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया अभी पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।

मेकर्स जून 2026 को रिलीज के लिए देख रहे हैं। फिल्म में सलमान कर्नल संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं, जो 2020 की गलवान घाटी झड़प के हीरो रहे। उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं।

फैंस को उम्मीद है कि 27 दिसंबर को सलमान के बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *