अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 35 करोड़ की जमीन, रामनगरी में तीसरा निवेश

आलोक वर्मा, जौनपुर, ब्यूरो,

अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 35 करोड़ की जमीन, रामनगरी में तीसरा निवेश

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में एक बार फिर बड़ा निवेश किया है। शुक्रवार को उन्होंने अयोध्या धाम बस अड्डे के पास 2.67 एकड़ जमीन करीब 35 करोड़ रुपये में खरीदी। रजिस्ट्री की प्रक्रिया एबी कॉर्प लिमिटेड के एमडी राजेश यादव के जरिए पूरी हुई।

यह अयोध्या में अमिताभ का तीसरा निवेश है। इससे पहले मई 2025 में उन्होंने द सरयू के पास 40 करोड़ में 25 हजार वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा था, और 2024 में द सरयू लेक सिटी में 14.5 करोड़ का प्लॉट लिया था।

राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में पर्यटन और रियल एस्टेट दोनों में तेजी आई है। बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास के चलते बड़े निवेशक और हस्तियां यहां निवेश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *