Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
निजी अस्पताल में मरीज की इलाज के दौरान मौत
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
जौनपुर (अहियापुर):
अहियापुर क्षेत्र के एक निजी
अस्पताल में इलाज के दौरान 45 वर्षीय राजेश नागर की मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
परिजनों का कहना है कि मरीज को भर्ती कराने के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है।