Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं
जिलाधिकारी हमीरपुर के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू
हमीरपुर। अब वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करना और आसान हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें आवेदन के समय आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। अब पेंशन के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड को जरूरी दस्तावेज के रूप में देना नहीं होगा। साथ ही, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए भी केवल आधार कार्ड पर निर्भरता खत्म कर दी गई है।
इस नई व्यवस्था से बुजुर्गों को आवेदन में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और अधिक लोग आसानी से योजना का लाभ उठा