साईं बाबा मंदिर का 30 वा स्थापना दिवस 24 अप्रैल को

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

साईं बाबा मंदिर का 30 वा स्थापना दिवस 24 अप्रैल को

जौनपुर 24अप्रैल। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुसैनाबाद तिलकधारी महाविद्यालय के बगल स्थित साईं बाबा मंदिर का 30 वा स्थापना दिवस 24 अप्रैल शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ साईं बाबा मंदिर में विधिवत आरती के उपरांत शुरू होगा। मंदिर के पुजारी पंकज पांडे , एवं लोलारकनाथ पाठक जी द्वारा बाबा की आरती कराई जाएगी।इस दौरान बाबा की पालकी के साथ हाथी घोड़े रथ बैंड बाजों के साथ बाबा की पालकी निकाली जाएगी।

मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह ने ये जानकारी देते हुए जनपद के समस्त लोगों से भंडारे में उपस्थित होने की अपील किया है।उक्त जानकारी मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह एवं निरीक्षक इंद्रभान सिंह इंदु जी, एडवोकेट दुष्यन्त सिंह राजन गुप्ता ,और रमेश माली और मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारादिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *