उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ाई गई

ब्यूरो,

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ गई है। अब अंतिम सूची 10 जून को प्रकाशित की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी है। ये पांचवीं बार है जब मतदाता सूची प्रकाशन की तारीख बढ़ाई गई है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण और डुप्लीकेशन से जुड़ा काम किया जाएगा। 29 मई से 9 जून तक मतदेय स्थलों की मैपिंग, वार्डों का क्रमांकन और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद 10 जून को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *