ब्यूरो,
बलात्कारी अशोक खरात केस में बड़ा मोड़: प्रमुख गवाह और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत
पुणे। महाराष्ट्र में चर्चित अशोक खरात मामले ने एक नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। इस केस के प्रमुख गवाह डॉ. जितेंद्र शेलके और उनकी पत्नी अनुराधा शेलके की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे पूरे मामले को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है,
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना समृद्धि महामार्ग पर उस समय हुई जब डॉ. शेलके अपने परिवार के साथ छत्रपति संभाजीनगर से शिर्डी जा रहे थे। रास्ते में धोत्रे गांव के पास उनकी कार तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन कंटेनर के नीचे तक घुस गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।