लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश को हमने हरा दिया : प्रियंका गांधी

ब्यूरो,

लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश को हमने हरा दिया : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संसद में शुक्रवार को लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई है। मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की साजिश की थी, जिसे समूचे विपक्ष की एकजुटता ने हरा दिया।

प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि, संसद में कल लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई है। मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की साजिश की थी, जिसे विपक्ष ने हरा दिया। ये संविधान की जीत है, देश की जीत है, विपक्ष की एकता की जीत है।

प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसे तुरंत लागू करने के पक्ष में है।

केन्द्र की भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरने को लेकर कांग्रेस और सपा समेत पूरे विपक्ष को महिला विरोधी बता रही है। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, सरकार जो बिल लाई, ये महिला आरक्षण बिल नहीं था। यह बिल परिसीमन से जुड़ा हुआ था। महिला आरक्षण बिल 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, मोदी सरकार उसे अभी लागू करे और महिलाओं को अधिकार दे। पूरा विपक्ष तैयार है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार परिसीमन इस आधार पर करना चाहती है कि जिसमें उसे जातिगत जनगणना के आंकड़ों को देखने की जरूरत नहीं होती और मनमानी करने की पूरी आजादी होती। ऐसे में मुमकिन ही नहीं था कि विपक्ष मोदी सरकार का साथ दे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, असली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं बल्कि परिसीमन (Delimitation) था। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का बंटवारा कर राजनीतिक फायदा लेना चाहती थी। प्रियंका गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं के नाम पर राजनीति की जा रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा मानना है कि सरकार द्वारा जो साजिश रची गई, उसका उद्देश्य सत्ता हासिल करना है। इसके लिए सरकार ने महिलाओं का इस्तेमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *