ब्यूरो,
आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत का मामला, अज्ञात अफसरों पर एफआईआर दर्ज
आगरा। ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पुत्र अब्दुल अली ने एफआईआर में जीएसटी अधिकारी निवेदिता सिंह, उनके पति अजय यादव और अधिकारी रेशु त्रिपाठी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। साथ ही दो मीडियाकर्मियों का भी जिक्र किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी आरोपों की गहनता से पड़ताल की जाएगी। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।