ईरान में अमेरिका का मिशन लगभग पूरा, अब लक्ष्य इस संघर्ष से लक्ष्य जल्द से जल्द बाहर निकलना: JD Vance 

ब्यूरो,

ईरान में अमेरिका का मिशन लगभग पूरा, अब लक्ष्य इस संघर्ष से लक्ष्य जल्द से जल्द बाहर निकलना: JD Vance

 

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अब बड़ा बयान सामने आया है। JD Vance ने दावा किया है कि ईरान में अमेरिका का मिशन लगभग पूरा हो चुका है और अब लक्ष्य जल्द से जल्द इस संघर्ष से बाहर निकलना है।

वेंस के मुताबिक, Donald Trump की रणनीति साफ है—लंबे समय तक युद्ध में फंसे रहने के बजाय जरूरी सैन्य उद्देश्यों को पूरा कर ईरान से वापसी करना। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना की मौजूदगी का मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कमजोर करना है, ताकि भविष्य में इस तरह के खतरे दोबारा न पैदा हों।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का इरादा वहां लंबे समय तक रुकने का नहीं है। मिशन पूरा होते ही सेना को वापस बुला लिया जाएगा। साथ ही, मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण बढ़ी तेल और गैस की कीमतों को उन्होंने ‘अस्थायी’ बताया और भरोसा दिलाया कि हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *