आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार
थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों ,वाँछित/ वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरसठी मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0267/2025, धारा-85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्तगण 1.जयेश, 2.राकेश कुमार व 3. श्रीमती सुशीला देवी उनके घर से हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवऱण-
1. जयेश पुत्र शनिराज निवासी ग्राम ओझापुर (बघनरी) थाना बरसठी जिला जौनपुर
2. राकेश कुमार पुत्र शनिराज निवासी ग्राम ओझापुर (बघनरी) थाना बरसठी जिला जौनपुर
3. श्रीमती सुशीला देवी पत्नी शनिराज निवासी ग्राम ओझापुर (बघनरी) थाना बरसठी जिला जौनपुर
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 267/2025 धारा 85, 80(2) बी.एन.एस. व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना बरसठी जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 अम्ब्रीश कुमार सिंह थाना बरसठी जनपद जौनपुर ।
3. हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल थाना बरसठी जनपद जौनपुर ।
4. म0का0 अनुपमा सिंह थाना बरसठी जनपद जौनपुर ।