ब्यूरो,
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की छापेमारी जारी
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की छापेमारी जारी है, जो अब 24 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है। बुधवार रात 10:30 बजे लखनऊ स्थित उमाशंकर सिंह के आवास से इनकम टैक्स की टीम निकली, लेकिन विपुल खंड स्थित ऑफिस में रेड अभी भी जारी है।
बलिया में उनके SKY होटल, प्लांट, आवास और अन्य ठिकानों पर भी आयकर विभाग की रेड जारी है। इसके अलावा, सोनभद्र और वाराणसी में भी टीम मौजूद हैं। आयकर विभाग ने कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। बुधवार सुबह विधायक के भाई, करीबी और बिजनेस पार्टनर्स के कुल तीस ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। हालांकि, आयकर विभाग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।