Bueauro,
AI समिट पर बवाल! हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवान गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
AI समिट पर बवाल! हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया,गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए शर्टलेस प्रदर्शन का मामला अब हिमाचल प्रदेश और दिल्ली पुलिस के बीच बड़ा कानूनी व प्रशासनिक विवाद बन गया है.
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में शामिल तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम शिमला जिले के रोहड़ू पहुंची थी. सूत्रों के अनुसार, तीनों कार्यकर्ता एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां से दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और दिल्ली ले जाने लगी.
मामले की सूचना मिलते ही सोलन पुलिस ने धर्मपुर के पास चंडीगढ़-कालका-शिमला हाईवे पर नाका लगाया. यहीं दिल्ली पुलिस की टीम को रोक लिया गया. जानकारी के मुताबिक, सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के करीब 20 जवानों को हिरासत में लिया.
हिमाचल पुलिस का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस को औपचारिक सूचना दिए बिना कार्रवाई की, जो संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ है. इसके बाद तीनों आरोपियों को छुड़ाया गया और पूरी टीम को रोककर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई.