डीएम ने दिया मेडिकल कॉलेज कार्यदायी संस्था पर एफआईआर के निर्देश

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

डीएम ने दिया मेडिकल कॉलेज कार्यदायी संस्था पर एफआईआर के निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि परियोजना को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा भवन निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। परियोजना प्रबंधक द्वारा धनाभाव की बात कहे जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासनादेशों के माध्यम से अधिकांश धनराशि उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को दी जा चुकी है।
लगभग पूरा भुगतान होने के बाद भी कार्य में शिथिलता पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही सेंट्रल एसी और सबस्टेशन के संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *