भाभी और पड़ोसी को मारकर किया सरेंडर

Bueauro,

भाभी और पड़ोसी को मारकर किया सरेंडर

हसवा में मर्डर
भाभी और पड़ोसी को मारकर सरेंडर किया:फतेहपुर में बोला- बहन का भी इसी लड़के से अफेयर था, इसलिए मारा
फतेहपुर में अफेयर के शक में युवक ने भाभी और पड़ोसी की हत्या कर दी। पहले पड़ोसी पर चाकू से हमला किया। जब उसकी मौत हो गई, तब अपने घर आकर बहन और भाभी पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां भाभी ने दम तोड़ दिया, बहन की हालत गंभीर है।

वारदात के बाद आरोपी ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस ने कहा- मेरी बहन और भाभी का पड़ोसी से अफेयर था, इस वजह से उनको मार दिया है। मामला शुक्रवार शाम का थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे का है।

हसवा कस्बा निवासी दिलदार (35) को शक था पड़ोसी फैजान (26) का उसकी बहन बहन मन्नू (23) और भाभी जिकरा परवीन (25) पत्नी मोहम्मद आमिर उर्फ बल्लू से अफेयर है। जिकरा परवीन की शादी 13 जून 2019 को हुई थी। उसकी 3 छोटी बेटियां हैं।

पेट पर चाकू मारा, फिर रेत दिया गला

शुक्रवार शाम दिलदार ने फैजान को मिलने के लिए बुलाया था। दिलदार घर से एक किलोमीटर दूर फैजान के पास बाग में पहुंचा। बातचीत के दौरान दिलदार ने चाकू से फैजान के पेट पर वार किया। घायल फैजान जान बचाने के लिए भागा, लेकिन करीब 20 मीटर दूर जाकर गिर पड़ा। इसके बाद दिलदार ने उसका गला रेत दिया।

भाभी के पेट और पीठ में घोंपा चाकू

इसके बाद दिलदार अपने घर पहुंचा। भाभी जिकरा को पकड़कर उसके पेट में चाकू मार दिया। जान बचाने के लिए जिकरा भागी तो आरोपी ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। जमीन पर गिरने के बाद दिलदार ने जिकरा का भी गला काट दिया। बहन मन्नू भाभी को बचाने आई तो दिलदार ने उसके पेट और गले पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद ननद और भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान जिकरा की मौत हो गई। जबकि मन्नू की हालत गंभीर है। उसे कानपुर रेफर किया गया है। वारदात के वक्ता घर में दिलदार, उसकी बहन और भाभी ही मौजूद थीं। घर के अन्य लोग काम से बाहर गए थे।

बेटी ने फोन पर कहा था घर ले जाइए

जिकरा के पिता फकीरा ने बताया- बेटी ने शाम करीब 4 बजे फोन कर कहा था कि उसे अपने साथ घर ले चलें। उन्होंने बेटी से कहा था काम खत्म कर लेने आ जाएंगे। कुछ देर बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि बेटी देवर ने बेटी की हत्या कर दी है। अपनी बहन को भी घायल कर दिया है। समझ में नहीं आ रहा उनकी बेटी ने ऐसी कौन-सी गलती की थी।

दिलदार पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

फैजान के पिता रौअब उर्फ राजू ने बताया- वह रायबरेली में रहते हैं। उनकी पत्नी रोशनी बानो, बेटा फैजान और दो बेटियां शाइस्ता व शैला हसवा में रहते थे। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दिलदार ने उनके बेटे फैजान की गला काटकर हत्या कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी दिलदार के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

भाभी को पड़ोसी संग आपत्तिजनक हालत में देखा था

एसपी अनूप सिंह ने बताया- फैजान आरोपी दिलदार का दोस्त था। फैजान का दिलदार की भाभी से अफेयर था। कुछ दिन पहले दिलदार ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। भाभी को कई बार समझाया भी गया। बहन मन्नू भी भाभी का समर्थन करती थी, इसी से गुस्से में आकर आरोपी ने इन्हें मार डाला। उसने चाकू को घर में ही छिपा दिया, जिसे बरामद कर लिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *