वकील साहब से पंगा लेना पड़ गया भारी 

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

वकील साहब से पंगा लेना पड़ गया भारी 

जब इतनी आधुनिक सुविधा आ गई है तो गाड़ी का नंबर जिस टोल से गुजरे अपने आप पैसा कट जाने की व्यवस्था हो, बैंक एकाउंट से, अराजकता में कमी आएगी

बारा टोल पर अधिवक्ता से मारपीट का मामला

NHAI ने यूजर शुल्क संग्रहण एजेंसी एम/एस स्काईलार्क इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के बारा टोल प्लाजा का अनुबंध किया समाप्त

अधिवक्ता के साथ मारपीट के बाद जारी किया कारण बताओ नोटिस

नोटिस में घटना के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया

एजेंसी को एक वर्ष के लिए एनएचएआई की किसी भी निविदा अथवा अनुबंध में भाग लेने से वंचित (डिबार) करने का प्रस्ताव किया गया है

इसके साथ ही मौजूदा अनुबंध के तहत जमा की गई 5.3 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी/परफॉर्मेंस सिक्योरिटी को जब्त एवं भुनाने (एन्कैशमेंट) का भी प्रस्ताव है

अनुबंध के मुताबिक ठेकेदार द्वारा टोल पर तैनात कर्मी आम जनता के साथ किसी भी प्रकार का कदाचार या दुर्व्यवहार नहीं कर सकते और अपने आचरण में पूर्ण अनुशासन और शालीनता बनाए रखना है

बता दें कि 14 जनवरी को टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने प्रतापगढ़ निवासी अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला को बेरहमी से पीटा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *