ब्यूरो,
मकर संक्रांति पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान,
तैयारी में जुटा प्रशासन
प्रयागराज: मकर संक्रांति पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान, तैयारी में जुटा प्रशासन।
माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसको लेकर मेला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। सभी सात मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोड मैप तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं को उनके नजदीकी घाट पर पहुंचाने के लिए पूरा खाका तैयार किया गया है।