ये ‘डबल इंजन’ की सरकार है या ‘डबल ब्लंडर’ की सरकार: अखिलेश यादव

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

ये ‘डबल इंजन’ की सरकार है या ‘डबल ब्लंडर’ की सरकार: अखिलेश यादव

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ये ‘डबल इंजन’ की सरकार है या ‘डबल ब्लंडर’ की सरकार है। विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या तथा पंचायत और नगर निकाय में वोटरों की संख्या में लाखों का अंतर कैसे है? स्पष्टीकरण अपेक्षित है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग और अन्य स्रोतों से जो जानकारी आ रही है उसमें उत्तर प्रदेश विधान सभा मतदाता सूची (एसआईआर के बाद, प्रारूप- 2026)ः में 12.56 करोड़ मतदाता है और उत्तर प्रदेश पंचायत मतदाता सूची (एसआईआर संशोधित अस्थायी-2026)ः 12.70 करोड़ मतदाता हैं तथा उत्तर प्रदेश नगर निकाय मतदाता सूची (चुनाव वर्ष-2023)ः लगभग 4.32 करोड़ मतदाता है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यदि यह भी मान लिया जाए कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय मतदाता सूची में त्रुटियाँ हैं और एसआईआर के बाद इसमें अधिकतम 25 प्रतिषत (लगभग 1.08 करोड़) मतदाताओं की कमी आती है, तो सुधार के बाद यूएलबी मतदाता सूची में लगभग 3.24 करोड़ मतदाता शेष रहने चाहिए।
इस स्थिति में उत्तर प्रदेश पंचायत मतदाता सूची (एसआईआर संशोधित अस्थायी-2026) और उत्तर प्रदेश नगर निकाय (यूएलबी) मतदाता सूची का कुल योग लगभग 15.80 करोड़ मतदाता होता है।
समाजवादी पार्टी इन आँकड़ों के आधार पर यह प्रश्न उठाती है कि लगभग 3 करोड़ मतदाता कहाँ गायब हो गए। क्या भारतीय जनता पार्टी के दबाव में निर्वाचन आयोग पिछड़े वर्गों, दलितों, आदिवासियों और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के मताधिकार को सीमित या दबाने का प्रयास कर रहा है?
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *