जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के द्वारा किया जाए: धीरेश श्रीवास्तव 

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के द्वारा किया जाए: धीरेश श्रीवास्तव 

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी ने मांग की है कि अगले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के द्वारा किया जाए।
राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने कहा है कि उनकी पार्टी मांग करती है कि अगले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के द्वारा किया जाए जिससे धनबल और बाहुबल चुनाव को प्रभावित न कर सके।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कायस्थों के राजनीतिक हितों को लेकर हमेशा सक्रिय है और कायस्थों के राजनीतिक उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी साथ ही भारतीय चुनाव प्रणाली के सुधार के लिए भी आवाज़ उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *