ब्यूरो,

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए निकले तीन भाइयों की सड़क हादसे में मौत
उन्नाव में कार्तिक पूर्णिमा के लिए गंगा स्नान के लिए निकले तीन भाई उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर पिकअप ट्रक की टक्कर में जान गंवा बैठे। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया, जबकि पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां उन्नाव-रायबरेली हाइवे पर एक पिकअप ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, इस हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई। तीनों गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
यह घटना मंगलवार देर रात बिहार थाना क्षेत्र में मलौना गांव के निकट उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर हुई। मृतकों की पहचान मौरावां क्षेत्र के अकोहरी ग्राम पंचायत के बखतखेड़ा मोहल्ले के निवासी रघुनाथ के बेटे सचिन (20) और छोटू (18) और अरुण राजपूत (26) के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों भाई कार्तिक पूर्णिमा के लिए गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी बिहार थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर एक महिंद्रा पिकअप ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।