जल जीवन मिशन कार्यक्रम में बनाई गई पानी की टंकी की बाउंड्री वाल साल भर में ही गिर गई

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

 

साल भर में ही गिर गई पानी की टंकी की बाउंड्री वाल,जल जीवन मिशन कार्यक्रम में बनाई गई थी

 

जौनपुर। सिरकोनी विकास खंड के समोपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी की बाउंड्री दीवार महज कुछ ही महीनों में गिर गई। यह दीवार करीब पांच माह पहले ही बनी थी, लेकिन अब पूरी तरह धराशायी हो चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई थी। उन्होंने बताया कि बाउंड्री इतनी कमजोर बनाई गई कि एक साल भी नहीं टिक सकी। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार भले ही योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को सुविधा देने की बात करती हो, लेकिन विभागीय लापरवाही से सरकारी मंशा पर पानी फिरता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *