झांसी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पूर्व मंत्री-पूर्व विधायक के बीच विवाद, 11 नामजद और 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज,चार छात्र घायल

ब्यूरो,

झांसी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पूर्व मंत्री-पूर्व विधायक के बीच विवाद

11 नामजद और 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज,चार छात्र घायल

झांसी। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होना पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री को भारी पड़ गया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एग्रिकल्चर विभाग में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम से लौटते समय एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, जिसके बाद विवाद हो गया।
मामले में पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव सहित 11 लोगों को नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता शिवम भास्कर की तहरीर पर यह कार्रवाई थाना नवाबाद में की गई है। थाना प्रभारी जेपी पाल के अनुसार, शुक्रवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था। एबीवीपी कार्यकर्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
*क्या है पूरा मामला:-
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाने को लेकर बवाल मच गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इसी दौरान पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री की गाड़ी को गेट पर रोक लिया गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए। इस बीच समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में झड़प हो गई। चार छात्र घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *