ब्यूरो,

कच्छ के जंगल में पाकिस्तानी प्रेमी जोड़े का मिलना, सुरक्षा पर उठे सवाल…
गुजरात के कच्छ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
ग्रामीणों ने जंगल में 16 और 14 साल के दो युवा प्रेमियों को घूमते देखा, जो अजनबी लग रहे थे। पूछताछ में पता चला कि दोनों पाकिस्तान के निवासी हैं और परिवार की डांट और डर के कारण बॉर्डर पार कर भारत में आ गए थे।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें पुलिस के हवाले किया, जिससे मामला सीमा सुरक्षा और निगरानी की गंभीर चुनौती के रूप में सामने आया।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना यह सवाल उठाती है कि जब आम युवक-युवती इतनी आसानी से सीमा पार कर सकते हैं, तो आतंकवादी या अन्य खतरे क्यों नहीं?
इससे यह भी स्पष्ट होता है कि सीमा सुरक्षा में और कड़ी निगरानी की आवश्यकता है।
हालांकि फिलहाल दोनों युवाओं को सुरक्षित रूप से परिवार के पास भेजा गया और मामले की आगे की जांच चल रही है।