तालिबान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी देवबंद पहुंचे दारुल उलूम के अफगान मूल के करीब 20 छात्रों से करेंगे मुलाकात

ब्यूरो,

तालिबान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी देवबंद पहुंचे

दारुल उलूम के अफगान मूल के करीब 20 छात्रों से करेंगे मुलाकात

सहारनपुर | अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी शनिवार को उत्तर प्रदेश के देवबंद पहुंचे। यहां वे प्रसिद्ध इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद में करीब पांच घंटे रुकेंगे। इस दौरान मुत्तकी दारुल उलूम के अफगान मूल के करीब 20 छात्रों से मुलाकात करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, दारुल उलूम की नव-निर्मित गोलाकार लाइब्रेरी में उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ मौलाना, शिक्षक और छात्र मौजूद रहेंगे। संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा और परंपरा के मद्देनज़र, कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला पत्रकारों से पर्दा व्यवस्था का पालन करने को कहा गया है। मुत्तकी की यह यात्रा भारत में तालिबान शासन के प्रतिनिधि के तौर पर उनकी पहली धार्मिक एवं शैक्षणिक यात्रा मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि वे दारुल उलूम के शिक्षा मॉडल और अफगान छात्रों की प्रगति के बारे में जानकारी लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *