आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

जिला महिला अस्पताल की सच्चाई दिखाने पर पत्रकार पर केस दर्ज
जौनपुर में जिला महिला अस्पताल की सच्चाई दिखाने पर पत्रकार मयंक श्रीवास्तव पर केस दर्ज किया गया। मयंक का कहना है कि उन्होंने सिर्फ जनता तक सच पहुँचाया और अगर सच दिखाना गुनाह है तो वे यह गुनाह करते रहेंगे। उन्होंने अस्पताल में लगे CCTV पर भी सवाल उठाए, जबकि पत्रकार संगठनों ने इस कार्रवाई को प्रेस की आज़ादी पर हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।