आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,


कायस्थ पत्रकार मयंक श्रीवास्तव के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी
राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने कहा हम लोग कायस्थ समाज स्वाभिमान के लिए लड़ेंगे
जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय जौनपुर में “पत्रकारों और दलालों” का प्रवेश वर्जित करने के लिए चिकित्सालय के स्टाफ ने CMS डॉ महेंद्र गुप्ता को लिखा वायरल पत्र बना चर्चा का विषय
दलालों का प्रवेश रोकना तो असंभव है।
कहीं पत्रकारों का प्रवेश रोकने की साजिश तो नहीं ….
पत्रकारों से आखिर किस-किस को है खतरा ?
विगत दिनों पत्रकार मयंक श्रीवास्तव ने अस्पताल में मुस्लिम महिला का बयान लिया था जिसमें डाक्टर ने मुस्लिम हो इसलिए ईलाज नहीं करूंगा कहा था जिसके बाद प्रशासन ने लीपापोती करते हुए पत्रकार मयंक श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे फर्जी पत्रकार बताया है।
जिसके जवाब में पत्रकार मयंक श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि अगर वह फर्जी पत्रकार हैं तो सूचना विभाग ने शासन द्वारा किए गए कार्यक्रम में उसे क्यों आमंत्रण दिया था?
श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन किया है कि वह इस मामले की जांच कराने की कृपा करें।
श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी पार्टी कायस्थों के लिए लड़ेगी और इस मामले को लेकर सभी फोरम पर जायेगी।