ब्यूरो,
पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने की तैयारी
दिल्ली सरकार राज्य के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के बंगले (सीएम हाउस) को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने की तैयारी में है। इसके रेनोवेशन के लिए केजरीवाल पर ₹45 करोड़ खर्च करने का आरोप लगाया गया था। ये बंगला 6, फ्लैग रोड पर मौजूद है।
अधिकारियों के मुताबिक, बंगले के गेस्ट हाउस में तब्दील होने के बाद इसमें पार्किंग स्पेस, कैफेटेरिया, वेटिंग हॉल, मीटिंग रूम समेत अन्य सुविधाएं होगीं। अन्य गेस्ट हाउस की तरह ही अधिकारी-मंत्री भी यहां ठहर सकेंगे और किराया भी भरेंगे।