Bueauro,
दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर वसूले जा रहे 350 रुपए टोल टैक्स का विरोध, ग्रामीणों का गुस्सा भड़का
नई दिल्ली। दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर वसूले जा रहे 350 रुपए टोल टैक्स ने ग्रामीणों का गुस्सा भड़का दिया है। बीते कई दिनों से ग्रामीण इस टैक्स का विरोध कर रहे हैं। कई ग्राम पंचायतें पहले ही धरने पर बैठने की चेतावनी दे चुकी थीं। इसी क्रम में रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग टोल प्लाजा पर जमा होकर धरना व पंचायत शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों UER-2 के उद्घाटन के बाद से ही उन्हें भारी टोल टैक्स का सामना करना पड़ रहा है। लोग इसे अनुचित बताते हुए जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। पंचायतों ने साफ किया है कि यदि सरकार ने टोल टैक्स में राहत नहीं दी, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।