ओवर ब्रिज बनने तक सीहीपुर (जौनपुर प्रयागराज) रेलवे क्रासिंग बंद

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

ओवर ब्रिज बनने तक सीहीपुर (जौनपुर प्रयागराज) रेलवे क्रासिंग बंद

जौनपुर। यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि उप परियोजना प्रबंधक उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लिमिटेड के द्वारा जनपद जौनपुर में जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेल सेक्शन (सीहीपुर रेलवे क्रासिंग) पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण कार्य दिनांकः30.05.2025 से कराया जाना सुनिश्चित हुआ है । जिसके लिये सीहीपुर रेलवे क्रासिंग से आने-जाने वाले हल्के एवं भारी वाहनों के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक 03 मार्ग/डायवर्जन प्वाईंट देते हुवे सीहीपुर रेलवे क्रासिंग से यातायात को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है ।

(1) प्रयागराज की ओर से आने वाले हल्के व भारी वाहन NH731 से होते हुवे अलीगंज के रास्ते ही शहर में प्रवेश करेगें ।
(2) लखनऊ की ओर से आने वाले हल्के व भारी वाहन NH731 से होते हुवे अलीगंज के रास्ते ही शहर में प्रवेश करेगें ।
(3) जौनपुर शहर की तरफ से प्रयागराज व लखनऊ की ओर जाने वाले हल्के व भारी वाहन मुरादगंज से कलीचाबाद होते हुए अलीगंज होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।

अतः उपरोक्त सेतु निर्माण के दृष्टिगत दिनांकः-30.05.2025 से जौनपुर शहर में सभी प्रकार के बड़े व छोटे वाहन उपरोक्त संम्बंधित डायवर्जन/ रुटों पर ही आवागमन कर सकेगें, मुरादगंज तिराहा से सीहीपुर रेलवे क्रासिंग से पकड़ी हाइवे तक का मार्ग पूर्ण रुप से बंद रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *