आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
डीएम जौनपुर डॉ दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक की सिविल लाइन्स शाखा का औचक निरीक्षण किया
लोन देने के फ़ाइल का अवलोकन किया, मैनेजर की क्लास भी जम कर लिया..
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र सोमवार को यूनियन बैंक की सिविल लाइन्स शाखा पहुंचे। सीएम युवा उद्यमी योजना के आवेदनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उद्यमी योजना के लंबित आवेदनों के समय से निस्तारण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। शाखा का ऋण जमा अनुपात भी कम होने पर शाखा प्रबंधक चन्दन कुमार पर बैंक मैनेजमेंट द्वारा कड़ी कार्रवाई की संस्तुति किया।