Alok Verma, Jaunpur Beauro,
बलात्कार के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कर रही थी। इसी दौरान धारा 376D/506 भादंवि व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट थाना शाहगंज से सम्बन्धित वांछित सूरज गौंड पुत्र राजेन्द्र गौंड, रोहित उर्फ राहुल बिन्द पुत्र रामबचन एवं सत्येन्द्र यादव पुत्र सेवा लाल यादव निवासीगण ग्राम सुरिस थाना शाहगंज को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 मनोज ठाकुर के अलावा उ0नि0 राजकुमार वर्मा, उ0नि0 मदन शर्मा, उ0नि0 अशोक वर्मा एवं का0 प्रभाकर यादव शामिल रहे।